फीफा विश्व कप में जगह बनाने से चुका इटली, स्वीडन ने किया क्वालीफाई - Khabar NonStop
मिलान-चार बार की पूर्व चैंपियन रही इटली टीम 60 सालों में पहली बार फीफा वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है। इटली का स्वीडन के साथ हुए मुकाबले हार का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, स्वीडन के खिलाफ हुए प्लेऑफ मैच में इटली की टीम मौकों को भुनाने में विफल रही और ये मैच 0-0 से बराबरी पर रहा लेकिन स्वीडन को एग्रीगेट तौर पर 1-0 से जीत मिल गई क्योंकि प्लेऑफ के पहले चरण में मिडफील्डर जैकब जोहानसन के गोल ने स्वीडन को 1-0 से जीत दिलाई थी। वहीं, इटली को फीफा वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई करने के लिए किसी भी हाल में स्वीडन को 2-0 के अंतर से हराना था लेकिन इटली को कामयाबी नहीं मिल पाई जिससे ये मैच स्वीडन ने जीत लिया।
अमेरिकी टीवी शो में उड़ाया गया भारतीय क्रिकेटरों का मजाक, देखें वीडियो
बता दें कि, 1958 के बाद ये पहली बार है जब इटली की टीम फीफा वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है। वहीं, स्वीडन की टीम 2006 के बाद पहली बार वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है।
अंडर 19 एशिया कप में नेपाल ने भारत को 19 रन से हराया, राहुल ने दी बधाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hwCVb1
Comments
Post a Comment