sss

; //]]>

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी बच्ची के इलाज के लिए जारी किया वीजा - Khabar NonStop

नई दिल्ली। नौ वर्षीय एक बच्ची समेत तीन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में चिकित्सकीय उपचार के लिए वीजा दिया जाने की बात  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कही है। पाकिस्तान के एक नागरिक जिसका नाम दानिश मेमन है, ने अपनी बच्ची मारिया के उपचार के लिए वीजा दिए जाने का अनुरोध किया था। बच्ची को थैलेसीमिया हुआ है। सोमवार रात को सुषमा ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से तत्काल वीजा दस्तावेज जारी करने को कहा।

अमेरिका में सिख लड़के की पिटाई के मामले में सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

सुषमा ने ट्वीट कर बताया

सुषमा ने मारिया दानिश को ट्वीट कर बताया कि,‘‘ मारिया दानिश- मैं भारतीय उच्चायोग से पाकिस्तान में तत्काल आपका वीजा जारी करने के लिए कह रही हूं’’। इसके अलावा मरियम आसिम ने अपने पिता के इलाज के लिए भी मेडिकल वीजा जारी किए जाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने इसके जवाब में कहा है कि भारत वीजा जारी करेगा। सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘कृपया पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से अपने दस्तावेजों के साथ संपर्क करें। हम वीजा जारी करेंगे’’। एक अन्य पाकिस्तानी महिला फारिहा उस्मान के वीजा जारी करने के अनुरोध को भी विदेश मंत्री ने स्वीकार किया। पाकिस्तान ने इससे पहले भारत पर मानवीय मामलों का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने का आरोप लगाया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A9YvZT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop