निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी - Khabar NonStop
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के आज दूसरे चरण में जनपद देवरिया में मतदान शुरू हो गया है। इस मतदान में लोग बढ़-चढ़ कर अपने मतों का प्रयोग कर रहे है। मतदान से पहले बातचीत में मतदाताओं ने कहा कि जो प्रत्याशी साफ सुथरी छवि का होगा हम उसको अपना मत देंगे।
निकाय चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप
51 अतिसंवेदनशील और 40 संवेदनशील बूथ
वहीं जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना था की दूसरे चरण में 2 नगर पालिका 9 नगर पंचायत के लिए मतदान आज हो रहा है। जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत में 271693 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 400 मतदान स्थल बनाये गए है। जिसमे 40 संवेदनशील और 51 अतिसंवेदनशील है।
यूपी नगर निगम चुनाव: वोटिंग शुरू, योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट
ड्रोन से हो रही निगरानी
वही पुलिस कप्तान राकेश शंकर का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से 5 सीओ, 11 इंस्पेक्टर, 290 सब इंस्पेक्टर और 40 हेड कांस्टेबल सहित 1500 होमगार्ड और 3 कंपनी पीएसी और 1 कंपनी पैरा मिलिट्री को तैनात किया गया है। पहली बार मतदान स्थल की निगारी ड्रोन कैमरे से की जा रही है।
निर्वाचन के दौरान अधिक नकदी के साथ न करें संचरण: डीएम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iRFaTJ
Comments
Post a Comment