रंजिशन युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक की दबंगों ने हत्या कर दी, हत्या के बाद उसकी लाश नदी के किनारे फेंक दिया।
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, हड़कंप
नदी के किनारे मिला शव
पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर गाँव के निवासी युवक की हत्या उसके ही गाँव के कुछ दबंगों ने कर दी। बताया जा रहा है कि युवक का दबंगों से आपसी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। मृतक युवक का शव गाँव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ही नवदिया गाँव में नदी किनारे से बरामद हुआ। मामले की तहकीकात की जा रही है।
सीएम योगी के दावे हवाई, पुलिसिया संरक्षण में चलता है अवैध खनन का धंधा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hjyAnW
Comments
Post a Comment