sss

; //]]>

पीलीभीत: बिकास के नाम पर किया जनता को गुमराह - Khabar NonStop

Untitledपीलीभीत। पीलीभीत नगर पालिका के चैयरमैन प्रभात जयसबाल शहर नगर पालिका की 15 बर्षो से लगातार चैयरमैन की कुर्सी पर बैठे हैं। लेकिन नगर पालिका आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिये आज भी बदहाली की चर्म सीमा पर है। बैसे तो नगर पालिका चैयरमैन विकास का दाबा करते आये हैं। लेकिन हम इन दाबों की सच्चाई जानने के लिये शहर की गली मोहल्लों में भी गये लेकिन कहीं विकास का मंजर नहीं दिखा। पीलीभीत में ना तो पानी की व्यवस्था है, सडकें टुटी हुईं है। शहर में ना तो कोई शौचालय है। और जो हैं भी वो सभी टूटे पड़े हैं। और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था की गयी।

बाघ का गहराता आतंक, कई मजदूर घायल

इन 15 वर्षो में, नालियां टुटी हुई हैं। लेकिन अब चुनाब के टाइम पर फिर जनता के लियेे विकास का लाली पाँप दे रहे हैं। लेकिन जनता अब 15 सालों का हिसाब माँग रही हैं। ऐसे में पीलीभीत नगर पालिका की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। जनता इसका हिसाब अबकी बार चुनाब में देगी।

जनता को करते गुमराह

पीलीभीत नगर पालिका में सडकों का मंजर जानने केे लिये हम पीलीभीत की गलियों, सडकों पर गये लेकिन सडके टुटी, नालिया बदहाल नजर आयीं। यही नहीं जब हमने जनता से इसके बारे में पुछा तो विकास के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। इसके बाद हम पीलीभीत के प्रसिद दुधिया मंदिर बाली सडक पर गये। इस सडक की बदहाली के बारे में मंदिर के पुजारी से पुछा तो उनका भी स्पष्ट रूप से कहना है कि 15 बर्षो से यह सडक बन रही है लेकिन अभी तक नहीं बन पायी। अब सबाल है कि जब प्रसिद मंदिर बाले रोड की यह स्थति है तो पीलीभीत नगर पालिका की और सडकों का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं।

पीलीभीत: चूकाबीच पर पर्यटकों के लिए बढ़ी महंगाई

शहर में कोई भी टायलेट नहीं

इसके बाद पीलीभीत नगर पालिका की शहीद राम स्वरूप पार्क पहूंचे। तो यहां कि तस्वीरें तो शर्मनाक करने वाली थीं। शहीदों के नाम पर बनी यह शहर के बीचो बीच तो है ही साथ ही यहां मंगलवार बाले दिन दूर- दूर के व्यापारी अपनी दुकाने भी लगाते हैं। मंजर यह रहता है कि यदि यहां किसी महिला या पुरुष को टायलेट के लिये जाना होता है तो महिलाए पुरुष के सामने पुरुष महिलाओं केे सामने खुले में टायलेट के लिये जाते हैं। यह शर्मनाक तस्वीरें देखकर आप शर्म के मारे सर झुका लेंगे। पीलीभीत के नगर पालिका चैयरमैन फिर भी बिकास का दाबा करते हैं। शहर में कोई भी टायलेट नहीं है जिसके चलते यह तस्वीरें आमतौर पर दिखाई दे रही हैं। अब आप सोचिए कि किस प्रकार यहा शहीदों के नाम पर बने स्मारक का किस कदर मजाक उडाया जाता है।

 चैयरमैन पर लगे घोटालों के आरोप

अब आपको पीलीभीत नगर पालिका के चैयरमैन पर लगे घोटालों के आरोपों का सच बताते हैं चैयरमैन पर कई घोटालों का आरोप है। सपा सरकार में कैबिनेट मंञी हाजी रियाज अहमद ने भी घोटालों की जाँच करायी थी। लेकिन जनता घोटाले बाज चैयरमैन की जमीनी हकीकत तक नहीं पहुंच पायी। लेकिन अब हम आपको एक मोटा आकडा बताते हैं। पीलीभीत शहर नगर पालिका में 17-19 करोड रूपये आता है लेकिन पीलीभीत नगर पालिका में न तो नालिया है न ही सडके है न ही किसी भी चौराह पर कोई भी टायलेट, न ही शहर में पानी की व्यबस्था, और न ही यहा कोई पार्क ही है। ऐसे में सबाल खडा होता है। कि जब चैयरमैन ने बिकास किया तो किया किस आधार पर जबकि शहर में इन विकल्पों पर कोई भी बिकास नहीं कराया गया। और जब विकास नहीं किया तो फिर नगर पालिका का पैसा गया कहां। जबकि चैयरमैन 15 बर्षो से लगाकर कुर्सी पर कब्जा किये हुए हैं। 15 बर्षो मे करीबन 58 करोड रूपये आया फिर भी नहीं हुआ विकास। इसके चैयरमैन पर घोटालों को लेकर के भी कई सबाल खडे होते हैं।

भाजपा सरकार में सब्जियों के बढ़ें दाम, ग्राहक और दुकानदार परेशान

15 बर्षो मे करीबन 58 करोड के बजट को देखिए उसके बाद अनुमान लगाये कि पीलीभीत में विकास तो हुआ नहीं लेकिन पैसा कहां चला गया ऐसे पीलीभीत नगर पालिका की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसुस कर रही है। इसका सवक जनता चुनाब में देगी।

सड़क नहीं तो बोट नहीं

इसके बाद हम पहुँचे शहर की पाश कॉलोनी मधुवन में जहाँ सड़क नहीं तो बोट नहीं के नाम का एक बैनर लगाया गया। जहाँ के बाशिंदों का कहना है पिछले 15 वर्षो से हमारी कॉलोनी की सड़क तक नहीं बनी जवकि नगर पालिका हमसे टैक्स बसुलती है। इसके बाद हम पहुँचे शहर की मलिन वस्ति में जहाँ शहर के बीचों बीच बसी यह वस्ति जहाँ लोग आज भी लोग अपने घर में पन्नी डाल कर रहने को मजबूर हैं। जिनकी तरफ आज तक चेयरमैन साहब ने देखा तक नहीं, और न ही उनकी समस्या को जानने की जहमत तक उठाना उचित नहीं समझा।

पीलीभीत: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो में मारी टक्कर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AaVpmv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop