फ्रास: प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के अवशेष दफनाए जायेंगे आज - Khabar NonStop
नई दिल्ली। प्रथम विश्वयुद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाने वाले भारतीय सेना के 2 जवानों के अवशेषों को आज (12 नवम्बर) फ़्रांस में दफनाया जायेगा। प्रथम विश्वयुद्ध में 39वीं रॅायल गढ़वाल राइफल्स के दोनों जवान प्रथम विश्वयुद्ध के समय शहीद हो गये थे। इन जवानों को आज पूरे सम्मान के साथ ला जॉर्ज सैन्य कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।
प्योंगयांग में पर्यटक ने ली दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी!
खुदाई के दौरान मिला था सामान
पुरातत्व विभाग की खुदाई में इन जवानों का अवशेष मिला था। इस जवानों के अवशेषों के पास से जो सामान मिले थे, उनके आधार पर इन अवशेषों की पहचान भारतीय सैनिकों के रूप में हुई थी। इसी खुदाई में दो अन्य अवशेष भी मिले थे। इनकी पहचान ब्रिटेन और जर्मन सैनिक के रूप में हुई थी। भारतीय जवानों की पहचान के बाद इनके अवशेषों को राजकीय सम्मान के साथ दफ़नाने के आदेश दिए जायेंगे। इस बाबत फ़्रांस की सेना ने बयान जारी करके बताया था कि पिछले साल 20 सितम्बर को हुई खुदाई में पेरिस से 230 किमी की दूरी पर स्थित लावेन्टी सैन्य कब्रिस्तान के निकट रिचेबोर्ग गांव के दक्षिणी हिस्से में इ जवानों के अवशेष मिले थे। इन अवशेषों के पास कुछ सामान भी मिला था, सामानों की जांच के बाद यह पता चला था कि यह अवशेष 39वीं रॉयल गढ़वाल रायफल्स के जवानों के हैं।
जर्मनी में एक पुरुष नर्स ने ली 106 लोगों की जान
ब्रिटिश सरकार ने बदला था नाम
सेना के बयान में कहा गया था कि ‘राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग कार्यालय’ (सीडब्ल्यूडब्ल्यूजीसी) ने फ्रांसीसी सरकार और भारतीय दूतावास के साथ सम्बन्ध स्थापित कर इन सैनिकों के अवशेषों को दफ़नाने का फैसला लिया था। इन सैनिकों के शव को लावेंती सैन्य कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जायेगा। जानकारी के लिए बता दें प्रथम विश्वयुद्ध के समय गढ़वाल राइफल को 39 गढ़वाल राइफल के नाम से जाना जाता था। इसके बाद प्रथम विश्व युद्ध में इस बटालियन के सैनिकों के पराक्रम को देख ब्रिटिश सरकार ने इसका नाम बदलकर 39 रॉयल गढ़वाल राइफल्स कर दिया था। खैर देश की आजादी के बाद इस बटालियन के नाम से रॉयल शब्द निकाल दिया गया।
सीरियाई सेना ने पूर्वी सीरिया में आईएस के गढ़ पर किया कब्ज़ा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jk4Pr6
Comments
Post a Comment