sss

; //]]>

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-अनूपशहर। बीमार मां को दवाई दिलवाकर बाइक से गांव लौट रहे माँ-बेटे को पीछे की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जोगी निवासी रानी पत्नी रामवीर शर्मा कई दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को अपने बेटे राहुल के साथ जहांगीराबाद के एक चिकित्सक से दवाई दिलवाकर गांव लौट रहा था, तभी गांव बिरौली के निकट पीछे की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे रानी शर्मा (50) पुत्र राहुल (23) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को चिकित्सालय भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया, और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके एकत्रित हो गये। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रेक्टर-ट्रोली लगाकर जाम लगा दिया। सीओ मनीष यादव, डिबाई सीओ जितेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता रामवीर ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी एसपी पटेल ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को कोतवाली लाया जा चुका है, दोनों शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में रामवीर का इकलोता पुत्र राहुल व पत्नी रानी शर्मा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल की शादी एक वर्ष पूर्व ही उर्वशी से हुई थी।

टेम्पो और ट्रक में भिंड़त 6 की मौत 8 घायल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zehQsa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop