sss

; //]]>

डिजिटल इंडिया से प्रेरित होगी सुशील मोदी के बेटे की शादी - Khabar NonStop

sushil_bjp_1511060269_618x347

पटना। 3 दिसंबर को पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी होगी। यह शादी पटना के राजेंद्र नगर इलाके के शाखा मैदान में होने वाली है। ये शादी बहुत सारे मायने में एक अनोखी शादी होने जा रही है। सबसे पहले आपको बता दें कि इस शादी के लिए किसी को भी आमंत्रण पत्र नहीं भेजा जा रहा है। जी हां चौकिए नहीं। सुशील मोदी केवल वॉट्सऐप और ईमेल के जरिए सभी मेहमानों को न्यौता भेज रहे हैं। ऐसा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर किया है। सबसे मजेदार बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण ईमेल से ही भेजा गया है।

राहुल गाँधी, तेजस्वी को लेकर गए लंच पर, देखें तस्वीरें

दहेज लेने से किया इनकार

इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने दहेज लेने से भी इनकार कर दिया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ इसी साल 2 अक्टूबर को एक राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान से प्रेरित होकर सुशील मोदी ने कहा न दहेज लिया जाएगा न लड़की वालों की तरफ से दहेज दिया जाएगा। जब 1986 में उनकी शादी हुई थी तब भी बेहद ही सादगी भरे तरीके से हुई थी। सुशील मोदी कहते हैं कि उन्होंने अपनी शादी में मेहमानों को केवल कोल्ड ड्रिंक पिलाई था और भोजन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

सादगी भरे तरीके से होगी शादी

सुशील मोदी के बेटे की शादी सादगी भऱे तरीके से होगी। न तो बैंड-बाजे की व्यवस्था होगी और न ही बारात की। शादी में नाच गाना भी नहीं होगा, न ही मेहमानों का औपचारिक स्वागत समारोह होगा। आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक मोदी के बेटे की शादी में कोई पार्टी या भोज नहीं होगा केवल प्रसाद बांटा जाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B18oqM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop