वायरल हो रही इस तस्वीर के पीछे हैं ये दर्दनाक दास्तां - Khabar NonStop
सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथी की तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें हाथी और उसका बच्चा आग से भागते दिख रहे हैं। बता दें की हाथी के बच्चे के पैर में तो आग भी लग गई है। घबराता हुआ वो मासूम बच्चा अपनी मां के पीछे भागने की कोशिश कर रहा है।
NASA ने जारी की स्मॉग की तस्वीरें, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह
क्या है पूरा मामला
ये तस्वीर बांकुरा जिले में आदमी और हाथियों के संघर्ष को दिखाती है। तस्वीर जब खींची गई तब ग्रामीण हाथियों को परेशान करने के लिए उनपर पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखा हाथी के बच्चे के पैर में जा लगा और आग की लपटों से उसका पैर जल गया। पटाखों से बचने के लिए हाथी और उसका बच्चा जंगल की तरफ दौड़ रहे थे। तस्वीर में जानवरों के खिलाफ मानव बर्बता दिख रही है। तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि इस क्षेत्र में हाथियों के रहने के जगंल तबाह किए जा रहे हैं।
हाथी भी खेतों में आकर सफल बर्बाद
हाथी भी खेतों में आकर सफल बर्बाद करते हैं। लेकिन जब उन्हें रहने को जंगल ही नहीं मिलेंगे तो वो इंसानों के बीच आने को मजबूर हो ही जाएंगे। इस तस्वीर को 5000 तस्वीरों के बीच से सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। हाथियों से बर्बता का ऐसा ही एक मामला साल 2014 में भी सामने आया था जिसने सभी को दुखी कर दिया था। उत्तर प्रदेश में राजू नाम के हाथी को 50 साल से बेड़ियों में बांधकर रखा गया था। उसकी खबर मिलने पर यूके की एक संस्था को दखल दे उसे छुड़ाना पड़ा था।
J&K: पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे दिनेश्वर शर्मा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jaATOe
Comments
Post a Comment