sss

; //]]>

नीतीश ट्वीट: ज्यादा सुरक्षा की मांग रौब दिखाने की मानसिकता है - Khabar NonStop

nitish-kumar

पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। इस मुद्दे के लेकर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। लालू समेत उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव ने सोमवार को इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला किया। अब नीतीश कुमार ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए पलटवार किया है।

तेज प्रताप: पीएम मोदी की खाल उधड़वा देंगे, पिता की Z+ सुरक्षा हटाए जाने से तिलमिलाए

नीतीश ने किया ट्वीट

नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘राज्य सरकार द्वारा ‘Z’ Plus और SSG की मिली हुई सुरक्षा के बाद भी केंद्र सरकार से NSG और CRPF के सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता के जरिए लोगों पर रौंब गांठने की मानसिकता, साहसी व्यक्तित्व का परिचायक है’। सुरक्षा कम करने को लेकर इससे पहले डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी बिहार सरकार और बीजेपी का बचाव कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि गृहमंत्रालय की ओर से यह फैसला किया गया है। इसका राजनीति से इसका कोई-लेना नहीं है।

केंद्र ने लालू यादव की Z+ सुरक्षा हटाई, शरद यादव की सुरक्षा में भी कटौती

बेटों ने कहा मर्डर की है साजिश

विपक्ष ने बिहार विधान सभा के बाहर जमकर हंगामा किया। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने सोमवार को इस मसले को राजनीतित से प्रेरित बताया और कहा था कि बीजेपी लालू यादव की हत्या कराना चाहती है। सुरक्षा घटाना बीजेपी की साजिश है। पिता लालू की सुरक्षा में कटौती का तेजस्वी ने भी कड़ा विरोध किया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2icpHR8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop