sss

; //]]>

दयाल सिंह कॉलेज का बदलेगा नाम, सिसोदिया बोले केंद्र को लगी बीमारी - Khabar NonStop

Dyal Singh College

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बंधित दयाल सिंह कॉलेज का नाम अब बदल दिया जायेगा। दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलकर ‘वन्दे मातरम’ कॉलेज किया जायेगा। इसके लिए दयाल सिंह कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के पास यह प्रस्ताव भेजा गया था। कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भेजा गया है। दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बंधित है। यह कॉलेज 1958 से इवनिंग शिफ्ट में चल रहा है। कहा जा रहा है कि अब इस कॉलेज की शिफ्ट भी इवनिंग से बदलकर मॉर्निंग में की जाएगी।

JNU: बिरयानी बनाने वाले छात्रों पर लगा 6 हजार का जुर्माना

उपमुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलकर ‘वन्दे मातरम कॉलेज’ करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। मनीष सिसोदिया ने कहा यह सब बीजेपी की केंद्र सरकार के आदेश पर हो रहा है। उन्होनें मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सब उनकी निगरानी में हो रहा है। केंद्र सरकार का अतीत प्रेम इसे करवा रहा है। मनीष सिसोदिया ने कहा केंद्र सरकार अतीत प्रेम की बीमारी से पीड़ित है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने व्यंग करते हुए कहा कि चलती हुई गाड़ी के शीशे से थोड़ी देर के लिए पीछे देखा जाता है लेकिन यह केंद्र सरकार पीछे के ही शीशे को देखना चाहती है।

पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर को लेकर हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

बीजेपी अध्यक्ष ने किया पलटवार

मनीष सिसोदिया के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, “सिसोदिया ये कहते हैं कि हम अतीत में जी रहे। अगर अतीत में वन्दे मातरम अगर रखा गया तो क्या सिसोदिया ये बोलना चाहते हैं कि भविष्य में वन्दे मातरम होगा ही नहीं। उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। कैसे वो संवैधानिक पद पर बैठे हैं?”

‘दिल्ली विश्वविद्यालय शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहा’: हाईकोर्ट

छात्रों को इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, नाम नहीं

वहीं इस मुद्दे को लेकर छात्रों का रुख एकदम अलग है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष कुणाल सहरावत का यह कहना है कि सरकार नाम बदलना चाहती है तो बदल ले लेकिन कॉलेज को जरुरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तो मिलना चाहिए। दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल पवन शर्मा ने कहा कि कॉलेज का नाम बदलने में कोई आपत्ति नहीं है। पवन शर्मा ने कहा कॉलेज का नाम जिनके नाम पर है उन्हें कोई नहीं जानता लेकिन वन्दे मातरम देश का राष्ट्रगीत है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

BHU के बाद DU के इस कॉलेज में हुई घटना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zP5F61

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop