लेह हुआ फ्रीज, कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी लगातार जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लद्दाख में रात का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होनें बताया कि गुलमर्ग, कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान है। अधिकारी ने कहा, “कारगिल, श्रीनगर और पहलगाम में रविवार को न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8, 2. 9 डिग्री और शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू, कटरा, बोटोटे, बन्निहल और भंदरवाह का तापमान क्रमश: 9.5, 10.8, 4.3, 4.0 और 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
श्रीनगर में कर्फ्यू, सभी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध
बर्फ़बारी के चलते मुगल रोड हुआ बंद
पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से मुगल रोड को बंद कर दिया गया है। यह रोड कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच एकमात्र वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करता है। घाटी और लद्दाख क्षेत्र के बीच रोड कनेक्टिविटी रविवार को तीसरे दिन जोजिला दर्रा पर भारी हिमपात के कारण निलंबित रहेगी। वहीं श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग तीसरे दिन भी रहेगा बंद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hMkHlT
Comments
Post a Comment