sss

; //]]>

यशवंत सिन्हा ने फिर साधा मोदी पर निशाना कहा.. - Khabar NonStop

Yashwant Sinha

गुजरात-भाजपा के बागी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद में उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और मोदी की हिटलरशाही का जवाब दिया है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि, जब 70 वर्षों से कुछ नहीं हुआ, तो क्या अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी कुछ नहीं हुआ। ये तो पूरी हिटलरशाही है। जब इस देश में राजशाही थी, तब भी लोकशाही थी। लोकशाही का मतलब सहमति है, जिसमें विपक्ष और जनता की भी सहमति होनी चाहिए।

गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्‍हा जाएंगे गुजरात

गुजरात दौरे पर आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अहमदाबाद में मोदी सरकार को हिटलरशाही करार दिया. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि जब ये कहा जाता है, 70 वर्षों से कुछ नहीं हुआ, तो क्या अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी कुछ नहीं हुआ. ये तो पूरी हिटलरशाही है. जब इस देश में राजशाही थी, तब भी लोकशाही थी। लोकशाही का मतलब सहमति है, जिसमें विपक्ष और जनता की भी सहमति होनी चाहिए।

यही नहीं इस दौरान अहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए शुरुवात में मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘देवियों और भाइयों, जानबूझकर मित्रों नहीं बोल रहा हूं।’ नोटबंदी और जीएसटी को लेकर नाराज चल रहे सिन्हा तीन दिन के दौरे पर गुजरात दौरे पर हैं। वे अहमदाबाद के बाद राजकोट और सूरत जाएंगे।

इस दौरान सिन्हा ने अहमदाबाद में जीएसटी और नोटबंदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अगर जीएसटी आजादी के बाद इतना ही बड़ा सुधार है, तो इसमें लगातार परिवर्तन क्यों करना पड़ा रहा है। नोटबंदी के बाद कश्मीर पत्थरबाजी कम होने के दावे पर सिन्हा ने तंज कसा कि अगल कश्मीर में किसी महिला को बच्चा पैदा होगा, तो क्या हम इसके लिए नोटबंदी वजह बताएंगे। ये पहली बार नहीं है जब यशवंत सिन्हा जीएसटी और नोटबंदी पर अपनी नाराजगी जताई बल्कि इससे पहले भी पटना में उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए विरोध जताया था और वित्त मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की थी।

जय शाह कंपनी विवाद को लेकर यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mow6df

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop