sss

; //]]>

मथुरा: नहीं मिली नमकीन तो सात साल के बच्चे ने लगाई फांसी - Khabar NonStop

482977-up-police

मथुरा। सात वर्ष के बच्चे ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नमकीन के दो पैकेट न मिलने पर गले में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह एक साथ दो पैकेट की ज़िद कर रहा था लेकिन पिता ने उसे नमकीन का एक पैकेट ही दिया था। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव नगला बर्र का है।

युवराज सिंह ने कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन

क्या है पूरा मामला

खेत-मजदूर पदम सिंह बघेल बच्चों के लिए एक फेरी वाले से नमकीन के पांच पैकेट लेकर घर पहुंचा। सबसे पहले उसने अपने सबसे छोटे बेटे सौरभ और उससे बड़े दो बेटे व एक बेटी को एक-एक पैकेट दे दिया। लेकिन, सौरभ अकेले ही दो पैकेट की ज़िद करने लगा था। पिता ने उसे मना कर दिया और उसे डांट दिया। बाद में पिता तो उस बात को भूल गया। लेकिन सौरभ गुस्से में घर के बाहर निकल गया। कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सी के बांस पर ही फंदा लगाकर झूल गया।  और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने कहा

पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि की। और कहा कि, ”क्योंकि, सौरभ के घर वाले उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। जिस कारण कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात उन्हें शव सौंप दिया गया।”

पॉलिथीन इस्तेमाल के विरोध में स्कूली बच्चियों ने बनाई मानव शृंखला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jDRhqW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop