बसपा में बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध - Khabar NonStop
बुलंदशहर-यूपी में नगर निकाय चुनाव की लिस्ट जारी होने के बाद बसपा में बाहरी व्यक्तियों को टिकट दिये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है। कार्यकर्ता बाहरी व्यक्तियों को पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित होने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बसपा प्रत्याशी डॉ अरविंद सहाय ने दिया इस्तीफा
बसपा पार्टी ने बुलंदशहर से नगर पालिका परिषद के चुनाव में बीजेपी से आये रामेश्वर लोधी को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है तो खुर्जा नगर पालिका परिषद की सीट पर सपा पार्टी में रहे रफीक फड्डा की पत्नी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है और उनका कहना है कि बसपा कार्यकर्ता को टिकट न दिये जाने पर कार्यकर्ता नाराज हो गयें है और पैसे के बल पर टिकट दिये जाने का आरोप लगाया है। बुलंदशहर में बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा उम्मीदवारों का बाहिष्कार करने का निर्णय लिया है और विरोध कर रोष जताया है। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि कार्यकर्ताओं को टिकट न दिया गया तो विधान सभा चुनाव की तरह एक बार फिर से हार का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
बसपा में वरिष्ठ लोगों पर लगे पैसे लेने का आरोप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2herDIc
Comments
Post a Comment