लव जिहाद: प्रेमजाल में फंसी युवती ने की आत्महत्या - Khabar NonStop
झारखंड। 12 वीं की छात्रा अंजली प्रसाद की आत्महत्या का मामला सामान्य आत्महत्या का नहीं है। अंजली के पिता का कहना है कि, अंजली को फरहान अहमद नाम के युवक ने अपने जाल में फंसा लिया था। वो अंजली का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। सूत्रों के अनुसार, अंजली उसके जाल में इतनी फंस चुकी थी कि, वो आधी आधी रात को उठकर फरहान के घर पहुंती थी। फरहान के भाई ने भी इसकी पुष्टि की है कि, अंजली रात 2 बजे घर आ गई थी। वो कह रही थी कि, मुझे फरहान से जरूरी बात करना है। शनिवार को फरहान अहमद के विरोध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।
धनबाद के रोहित बने मिस्टर झारखंड तो ऐश्वर्या बनी मिस झारखंड
दबाव में की आत्महत्या
किरीबुरू के न्यू कैम्प में रहनेवाली अंजली ने 6 नवंबर को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। अंजली प्रसाद किरीबुरू प्रोजेक्ट सेंट्रल विद्यालय में 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता रोजाना उसे विद्यालय छोड़ने जाते थे परंतु विद्यालय के अटेंडेंस रजिस्टर के अनुसार, वो नवंबर में विद्यालय में उपस्थित ही नहीं हुई है। यह इस बात का संकेत है कि शायद अंजली किसी दवाब में थी।
बीजेपी नेता के बेटे समेत तीन लड़कों का अपरहण, मांगी गयी 20 करोड़ की फिरौती
प्रेमी ने दी यातनाएं
अंजली के पिता यतींद्र नाथ प्रसाद ने दर्ज एफआईआर में बताया कि, उनकी बेटी को किरीबुरू के ही रहने वाले फरहान अहमद ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर अंजली के साथ फरहान मारपीट करने लगा। कई तरह की यातनाएं दी। इसकी जानकारी उन्हें उनके पड़ोसियों से मिली है। लोक लाज के डर से बेटी ने परिवार से यह बात छुपाई।
भूख से मरी 11 साल की बच्ची, मंत्री और अधिकारियों ने अलापा अपना-अपना राग
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWkxvN
Comments
Post a Comment