हाइड्रो प्रॉजेक्ट: नेपाल ने चीन को दिया बडा झटका, भारत को मिल सकता है प्रॉजेक्ट - Khabar NonStop
काठमांडो। नेपाल ने चीन को एक बडा झटका दिया है। नेपाल ने एक हाइड्रो प्रॉजेक्ट के लिए चीन की कंपनी का ठेका रद्द कर दिया है। यह जानकारी नेपाल के डेप्युटी पीएम कमल थापा ने ट्वीट कर दी है। अगर अपुष्ट रिपोर्टों की मानें तो अब यह ठेका भारत की कंपनी NHPC को मिल सकता है।
कमल थापा ने किया ट्वीट
नेपाल के डेप्युटी पीएम कमल थापा ने ट्वीट किया है कि कैबिनेट मीटिंग में संसदीय समिति के निर्देश के बाद चीनी कंपनी गजूबा ग्रुप के साथ किए गए समझौते को खत्म कर दिया गया है। ऐसा फैसला अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत के बीच लिया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चीन और नेपाल के संबंध काफी अच्छे हैं। और द्विपक्षीय सहयोग के तहत कई क्षेत्रों में काम हो रहा है।
चीन: ईसा मसीह की तस्वीरें हटा लगाए चिनफिंग के पोस्टर
एक साल पहले हासिल किया था प्रॉजेक्ट
नेपाल के OBOR में शामिल होने की सहमति देने के बाद ही यह समझौता अस्तित्व में आया था। चीन की कंपनी गजूबा वाटर ऐंड पावर कंपनी लिमिटेड ने करीब एक साल पहले नेपाल की प्रचंड सरकार में इस प्रॉजेक्ट को हासिल किया था। इसके तहत नेपाल के केंद्रीय और पश्चिमी क्षेत्रों में बुढ़ी गंडकी के ऊपर वाटर स्टोरेज डैम बनाए जाने थे।
चीन के लिए बडा झटका
‘वन बेल्ड वन रोड’ जैसी योजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने में जुटे चीन के लिए नेपाल का यह कदम एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि ऐसी संभावना है कि नेपाल का यह निर्णय भारत से प्रभावित है। नेपाल के लिए चीन खासतौर पर हाइड्रो प्रॉजेक्ट्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन रहा था, लेकिन अब पेइचिंग के सामने एक और खिलाड़ी उतर गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zJsFRm
Comments
Post a Comment