sss

; //]]>

योगी आदित्‍यनाथ: ननिहाल में राम मंदिर बन गया है, तो आगे भी रास्‍ता निकल आएगा - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

रायपुर। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रायपुर में बने राम मंदिर पर कहा है कि भगवान राम की ननिहाल है रायपुर। यहां राम मंदिर का निर्माण हुआ है। तो आगे का रास्‍ता भी निकल ही आएगा। सीएम योगी ने कहा कि वह रायपुर फरवरी महीने में आए थे, क्योंकि रायपुर भगवान राम का ननिहाल है और भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भगवान राम की कृपा रही है, तभी ननिहाल में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ। आपको बता दें कि माना जाता है कि भगवान राम पहले ननिहाल में आते हैं और ननिहाल से अपने जन्मभूमि में जाते हैं। सीएम योगी अखबार नई दुनिया के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वहां पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भी मान्‍यता है कि ननिहाल में मंदिर बनेगा तो आगे के रास्‍ते निकल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट पांच दिसंबर से नियमित सुनवाई करेगा। ये मानकर चलिए, जो होगा अच्‍छा होगा, अच्‍छी दिशा में होगा।

CM के दौरे से अधिकारियों में हड़कंप, किसानों ने बताई समस्या

राम राज्‍य शासन की सबसे अच्‍छी पद्धति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम लोग दीपावली के पहले अयोध्या गए थे। इतना ही नहीं वे ये भी बोले कि हमारी पूर्ववर्ती सरकारें अयोध्या जाने से डरती थीं। यहां तक कि अयोध्या का नाम लेना भी नहीं चाहती थीं। लोग सोचते थे कि हमारे सत्ता में आने से संभवतः भय के कारण अयोध्या नहीं जाएंगे। पर हमें तो कोई भय नहीं है, क्योंकि अयोध्या के साथ भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि आखिर राम में ऐसा क्या था कि पूरा देश और दुनिया को इतना प्यार है श्रीराम के लिए। यदि कोई शासन की सबसे अच्छी पद्धति दुनिया के अंदर मानी गई है तो वह राम राज्य है। जहां किसी भी प्रकार कोई भय नहीं है, भूख नहीं है, किसी भी प्रकार का कोई अभाव नहीं है। यह एक आदर्श व्यवस्था है।

पीलीभीत: सीएम का संभावित दौरा आज

अव्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

योगी आदित्यनाथ ने ये कहा कि कांग्रेस इस देश में अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार है। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की मूल भावनाओं के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश को जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजित किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jpxTh5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop