sss

; //]]>

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलन्दशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को शान्तिपूर्वक, निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेशों का शत प्रतिशत रूप से पालन करना होगा।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज से शुरू

आचार संहिता का उल्लंघन

आदर्श आचार संहिता का किसी भी रूप में जनपद में उल्लंघन न होने दें और निर्वाचन में विशेष सतर्कता बरतते हुए मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करते हुए भयमुक्त वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में संभावित रूप से बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्त्वों के विरूद्ध मतदान से पूर्व ही मुचलका पाबन्द, गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर आदि की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

अपराधियों पर शिकंजा कसा जाये

निर्वाचन के दौरान अपराधियों पर शिकंजा कसा जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के आस-पास अपनी पैनी नजर बनाये रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निर्वाचन के दौरान अफवाहों से ग्रस्त होकर कोई भी साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने बैरियर लगाकर सड़कों पर वाहनों की निरन्तर चैकिंग करते हुए अवैध शस्त्र एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारियों को प्रत्याशियों की अनुमति

उन्होंने उप जिलाधिकारियों को प्रत्याशियों को अनुमति प्रक्रिया को सरल एवं तुरन्त जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि वह अपने अधीन नगर निकायों के निर्वाचन अधिकारियों की बैठकें आयोजित कर निर्वाचन आयोग के आदेश एवं उनको दिये गये। कार्यो की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रत्येक तहसील में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिये।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन को शान्तिपूर्वक, निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने का दायित्व सबसे अधिक पुलिस विभाग का है। अतः पुलिस अधिकारी निर्वाचन को निष्पक्षता एवं बिना भय के मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सके इसकी व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में छोटी-छोटी घटनाओं पर अपनी पैनी नजर रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक नगर सहित समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

बुलंदशहरः त्यौहारों को देखते हुए डीएम ने की बैठक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AfvNnd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop