sss

; //]]>

बीजेपी जो भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, सच्चाई में है विश्वास: राहुल गांधी - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

अहमदाबाद। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के पाटन पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। राहुल ने बीजेपी की ओर से उठ रहे सवालों पर पलटवार भी किया। पलटवार करते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी जो भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं शिव का भक्त हूं। राहुल ने इससे पहले मेहसाणा के पास बहुचरा जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

Jio का एक और धमाका, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़े ये बातें

मीडिया से हुए मुखातिब

पाटन पहुंचकर राहुल ने मीडिया से बात चीत की। यहां मंदिरों में दर्शन से जुड़े सवालों का भी राहुल ने जवाब दिया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं शिव का भक्त हूं, सच्चाई में विश्वास करता हूं। बीजेपी जो भी बोले, मैं अपनी सच्चाई में विश्वास करता हूं।’ मंदिर जाने पर उठ रहे सवालों के संदर्भ में राहुल ने यह बयान दिया। इससे पहले राहुल गुजरात में कई मंदिरों में जाकर पूजा और दर्शन कर चुके हैं।

बीजेपी का राहुल पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र यादव ने इससे पहले कहा है कि, ‘ राहुल गांधी जो कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, मंदिरों में जा रहे हैं और पूजा कर रहे हैं, यह संस्कृति का हिस्सा है और अच्छा भी है। हालांकि यह प्रवृत्ति अपने आप आती है और यह सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहना चाहिए।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ABqb6S

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop