sss

; //]]>

डोनाल्ड ट्रम्प और ‘टाइम’ मैगज़ीन के बीच शुरू हुआ विवाद - Khabar NonStop

Donald Trump

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट के माध्यम से टाइम मैगज़ीन द्वारा ‘पर्सन ऑफ़ द इयर’ चुनने के ऑफर को ठुकराने की बात कही थी। राष्ट्रपति ट्रम्प के इस दावे को टाइम पत्रिका ने झूठा करार दिया है। पत्रिका का कहना है कि प्रकाशन ने उन्हें बताया कि उन्हें केवल इतना बताया गया था कि वे “संभवतः” इसके लिए चुने जा सकते हैं। वहीं ट्रम्प ने कहा था कि उन्होनें उनके ऑफर को ठुकरा दिया था।

ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, कहा-बंद करो परमाणु धमकी

ट्रम्प ने किया था ये ट्वीट

ट्रंप ने ट्वीट करके कहा था कि, “टाइम मैगजीन ने बताया कि पिछली बार की ही तरह इस वर्ष भी ‘संभवत:’ मैं ‘मैन (पर्सन) ऑफ द ईयर’ चुना जाऊं, लेकिन मुझे एक इंटरव्यू देने और विस्तृत फोटो शूट के लिए हामी भरनी होगी। मैंने कहा, यह सही नहीं है और मना कर दिया। वैसे धन्यवाद।” गौरतलब हो राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल थैंक्स गिविंग वीकेंड के लिए अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर हैं।

महिला ने डोनाल्ड ट्रम्प को दिखाई मिडिल फिंगर, मिली ये सजा

‘टाइम’ ने दिया ये जवाब

इस पर टाइम मैगजीन ने डोनाल्‍ड ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हमने अमेरिकी राष्‍ट्रपति से कभी नहीं कहा कि उनका इंटरव्‍यू हम इसलिए कर रहे हैं क्‍योंक‍ि उन्‍हें ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना जाना है। टाइम मैगजीन ने पिछले साल ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना था। टाइम मैगजीन 1927 से ही ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का चुनाव करती आ रही है। मैगजीन फिलहाल इस चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान करवा रही है और इसकी घोषणा 6 दिसंबर को की जाएगी।

अमेरिका बना रहा किम जोंग को मारने का प्लान, सीआईए का अगला टारगेट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iQnec9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop