भूखमरी से दो बच्चों की मौत के बाद खुली प्रशासन की नींद - Khabar NonStop
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के लार कस्बे का गयागीर वार्ड जहाँ बीते तीन दिन पूर्व भूख से हुए दो बच्चों की मौत के मामले में अब प्रशासन की नींद खुलनी शुरू हुई है। मिडिया में इस खबर को दिखाये जाने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में पीड़ित परिवार के घर गेंहू और चावल भेज कर अपना कार्य इति श्री कर दिया है।
पीड़ित पिता का कहना
इस दौरान पीड़ित पिता का कहना है कि जब खाने वाले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे तो हम इस राशन को लेकर क्या करेंगे। इस पूरी घटना को प्रशासन ने इस मौत को बीमारी बताया है जिस पर ग्रामीणों का कहना है कि यह पीड़ित पिता सुबह चार बजे ही काम पर निकल जाता था उसके बाद बच्चे बिस्कुट खा कर रहते थे धीरे धीरे बीमारी उनको जकड़ लिया जहा उनकी मौत हो गई। प्रशासन को इसकी डॉक्टरों द्वारा जाँच कराइ जानी चाहिए।
पीलीभीत: डॉ दिव्या मिश्रा ने इन सुविधाओं को देने का किया वादा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zEyvU3
Comments
Post a Comment