यातायात जागरूकता के लिए आयोजित की गयी गोष्ठी, अधिकारी हुए शामिल - Khabar NonStop
फाइल फोटो
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में यातायात जागरूकता माह के तहत जनता इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात के नियमों को वहां मौजूद जनसमूह को बताया गया तथा यातायात से संबंधित पंपलेट तथा पोस्टर वितरित किए गए व यातायात जागृति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु जनता से अनुरोध किया गया।
बहराइच: अपराध निरोधक शान्ति व्यवस्था के क्रम में चला अभियान
यातायात के नियमों का पालन करने का किया अनुरोध
यातायात जागरूकता गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने छात्रों और उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। वक्ताओं ने कहा कि अगर हम सड़कों पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो तमाम एक्सीडेंट होने से बाच जायेंगे।
टिकट को लेकर बीजेपी में मचा घमासान, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा
तमाम अधिकारी रहे मौजूद
बहराइच के नानपारा बाज़ार के जनता इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता पर आयोजित इस रैली में एसडीएम नानपारा (आईएएस) गौरांग राठी, क्षेत्राधिकारी नानपारा सुरेंद्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक नानपारा जय नारायण शुक्ला, यातायात प्रभारी विद्यासागर पांडे तथा प्रबुद्ध नागरिक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ALL INDIA मजलिस की प्रत्याशी तरन्नुम ने भरा नामांकन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i4CVMC
Comments
Post a Comment