थेरेसा मे पर ट्रंप ने साधा निशाना, कहा ये - Khabar NonStop
अमेरिका। डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को ब्रिटेन में “आतंकवाद” पर ध्यान देने के लिए कहा है। ट्रंप ने ट्वीट करके मे को कहा कि, ‘टेरीजा मे, मुझ पर ध्यान मत दीजिए, कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद पर फोकस कीजिए, जो ब्रिटेन में पनप रहा है। हम अच्छा काम कर रहे हैं!” अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही एक ब्रिटिश समूह द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए तीन भड़काऊ वीडियो को रिट्वीट किया था। इस पर मे के प्रवक्ता ने कहा कि, “राष्ट्रपति के लिए यह करना गलत है।”
उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ट्रंप ने दी चेतावनी
ट्रंप की हुई निंदा
गौरतलब हो अमेरिका और ब्रिटेन निकट सहयोगी रहे हैं। थेरेसा मे ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस की यात्रा करने वाली पहली विदेशी नेता थीं। ब्रिटेन के विपक्षी नेता जेरेमी कॉर्बिन ने राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीटों को घृणित और खतरनाक करार दिया। कॉर्बिन ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हमारी भविष्य की सरकार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अति दक्षिणपंथी रीट्वीटों की निंदा करेगी। वे घृणित, खतरनाक और हमारे समाज को खतरा हैं।”
इवांका ट्रंप के की ये बातें जो शायद आप भी नहीं जानते…
व्हाइट हाउस ने बचाव में ये कहा
व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के बचाव में कहा कि उन्होनें राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा लम्बे समय से उठाया है। व्हाइट हाउस के प्रेस उपसचिव राज शाह ने कहा, “राष्ट्रपति इन सुरक्षा मुद्दों पर वर्षों से बात कर रहे हैं, वह चुनाव प्रचार अभियान से लेकर व्हाइट हाउस आने तक इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। वह इस संबंध में टि्वटर पर बात करना जारी रखेंगे, वह इनके संबंध में भाषणों में बोलेंगे, वह इसपर अपनी नीतियों में भी बोलेंगे।” उन्होंने कहा, “देखिए, फिलहाल हम आव्रजन नीति पर मतभेदों के कारण सरकारी कानूनों को पारित करने में आने वाली समस्याओं पर विचार कर रहे हैं। डेमोक्रेट्स की प्राथमिकता क्षमा है। हमारी प्राथमिकता रक्षा और सुरक्षा है।”
डोनाल्ड ट्रम्प और ‘टाइम’ मैगज़ीन के बीच शुरू हुआ विवाद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ALl7AQ
Comments
Post a Comment