sss

; //]]>

मऊ: बसपा प्रत्याशी के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने लगाई आग - Khabar NonStop

Election Office

मऊ। मऊ जिले के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के इमिलिया वार्ड नम्बंर 15 से नगर पालिका परिषद से सभासद पद की बसपा पार्टी के प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में देर रात संदिघ्ध परिस्थितियो में आग लग गयी। आग लगने से कार्यालय में रखे हुए प्रत्याशी के हजारो रुपये के चुनावी सामग्री पोस्टर, बैनर हैन्डबिल पर्ची, मतदाता सूची समेत तमाम सामग्री जलकर राख हो गयी।

पत्रकारों ने दी सांसद पर एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर

पुलिस जांच में जुटी

कार्यालय में आग लगने के बारे में प्रत्याशी को सुबह उस समय पता चला जब प्रत्याशी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकलने के कार्यालय पहुंची। कार्यालय के अन्दर आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना प्रत्याशी ने स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुँच कर जाँच पडताल में जुट गये। बसपा की सभासद प्रत्याशी ने कहा कि उनके कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है। जिसकी जाँच कर आग लगाने वालो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाई हो।

सपा नेता के करोड़ों की कोठी होगी ध्वस्त, आदेश जारी

विरोधियों की चाल हो सकती है

सभासद प्रत्याशी के पति का कहना है कि हमारे कार्यालय को रात में जला दिया गया है। रात में 11.20 बजे मै यहाँ से खाना खाकर घर के लिए निकल गया था हमारे साथ चार लड़के थे सब चले गये थे। बगल में ही गांव होने की वजह से कार्यालय ताला नहीं लगाया था। कार्यालय के अन्दर पाँच रजाई और पाँच गद्दे रखे हुए थे। वोटर लिस्ट, चुनावी सामग्री सब जलकर राख हो गयी। ये हमारे विरोधियों की चाल हो सकती है। मामला अज्ञात है किसी बारे में क्या कहा जा सकता है लेकिन यह विरोधियो की ही चाल हो सकती है।

बीजेपी नेता ने बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी के बेटे को दी चेतावनी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hSKllq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop