sss

; //]]>

महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़ - Khabar NonStop

mahatma gandhiहिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की। होटल हमीर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि इस तरह से महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

मिनटो में गिर गई 5 मंजिला इमारत

प्रेम कौशल ने लगाया आरोप

प्रेम कौशल ने आरोप लगाया कि वर्ष 1998 में भी बीजेपी सरकार के समय में इसी तरह का एक मामला सामने आया था और आरोपियों को पकड़ने की बजाए सूचना देने वाले को भी आरोपी बना दिया गया था। उन्हांने मांग की है कि आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए।

भाजपा के खिलाफ सात बागियों ने किया नामांकन

ये था मामला
हिमाचल के हमीरपुर में अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि बीती रात को कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाते हुए महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ शरारत की। गांधी जी के चश्मे और लाठी को तोड़ कर फेंक दिया। गांधी की मूर्ति को काला कोट से ढंक दिया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hpE9EU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop