बुलंदशहर: नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए नामांकन शुरू - Khabar NonStop
बुलंदशहर। यूपी में निकाय चुनाव का डंका बजते ही प्रत्याशियों का नामांकन का दौर शुरू हो गया है। बुलंदशहर में आज बहुजन समाज पार्टी से चेयरमैन पद के प्रत्याशी रामेश्वर लोधी ने नामांकन किया।
अध्यक्ष पद का एक व सात सभासदों ने किया नामांकन
वहीं, आप पार्टी के प्रत्याशी मुजाहिद अंसारी ने भी नामांकन किया, इनके साथ-साथ वार्ड के लिए सभासदों व निर्दलीय सभासदों ने भी नामांकन किया। अगर प्रशासन की बात की जाये तो तहसील परिसर में हालात जस के तस नजर आये। मैटल डिडैक्टर मशीन भी राम भरोसे ही थी। वहां कोई पुलिस कर्मी तक मौजूद नहीं था। तहसील के सामने ही मोटर साईकिलों पर सवार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया। जहां पुलिस भी मूक दर्शक बन खड़ी रही। आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आये मगर प्रशासन की कोई सही व्यवस्था नजर नहीं आयी।
मथुरा: मेयर पद के लिए हुआ नामांकन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hTiX7b
Comments
Post a Comment