sss

; //]]>

विद्या के मंदिर में अध्यापिका करा रही थी मसाज, तस्वीर कैमरे में कैद - Khabar NonStop

Principal teacher

गोरखपुर। कहते हैं बच्चे देश का भविष्य होते हैं। और यह भविष्य उज्ज्वल हो इस हेतु हम बच्चों को विद्या का मंदिर यानी विद्यालय में भेजते है। परंतु रोटरी क्लब प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र शिवपुर साहबाजगंज गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो राज्य के शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खडा कर रहा है! रोटरी क्लब प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका कक्षा में फेस मसाज करते हुए मोबाइल में कैद हो गई। अचानक विद्यालय पहुंचे अभिभावक ने अपने मोबाइल में अध्यापिका का वीडियो बना लिया।

गोरखपुर: BRD अस्पताल में फिर शुरू हुआ मौत का सिलसिला, 48 घंटें में 30 की मौत

सोमवार को शिवपुर साहबाजगंज स्थित रोटरी क्लब प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र की प्रधान अध्यापिका ने निकट के ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला को विद्यालय में ही फोन कर बुला लिया। वह विद्यालय की कक्षा में ही अपना फेस मसाज करा रही थी जबकि कक्षाओं से निकलकर बच्चे बाहर खेल रहे थे। कुछ बच्चे बार-बार कमरे में झांक रहे थे। इस दौरान विद्यालय के निकट से गुजर रहे अभिभावक का ध्यान हो रहे शोरगुल ने खींचा। उसके बच्चों को ताक झांक करते देख उत्सुकता से पूछताछ की। बच्चों ने खुलासा किया कि मैडम अपना फेस मसाज करा रही है।

स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, स्कूल प्रशासन फरार

अभिभावक ने अपना मोबाइल कैमरा शुरु कर कक्षा में प्रवेश कर गया। उन्होंने प्रधान अध्यापिका से पूछा कि, यह आप क्या रही हों? फेस मसाज करा रही प्रधान अध्यापिका ने स्वयं को प्रिंसिपल बताते हुए वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। सफाई दी कि, खाली समय था इसलिए फेस समाज करा लिया। इसके बाद भी उन्होंने फेस मसाज कराना बंद नहीं किया।

एक और स्कूल हादसा, मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक ?

शिक्षकों के भरोसे अभिभावक अपने भविष्य को यानी अपने बच्चों को विद्यालय छोडते है । ताकी बच्चे अच्छा पढे और जिम्मेदार नागरिक बने। परंतु जहां शिक्षकों ने ही स्वयं की जिम्मेदारी ठीक तरह से नही निभार्इ तो बच्चे उनसे क्या आदर्श लेंगे। विद्या के मंदिर में स्कूल के समय में मसाज करवाना कौनसा आदर्श है?

किन्नर पढ़ा रहे ट्रैफिक का पाठ



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zriPn9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop