फिरंगी की एक्ट्रेस के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न - Khabar NonStop
कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म फिरंगी में उनके साथ मूख्य भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने हाल ही में बताया कि वो एक बार ट्रेन में मॉलस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं।
बॉलीवुड की 6 हस्तियां जिन्हें उनके लुक के चलते पहली बार किया गया था रिजेक्ट
इशिता का कहना
इशिता ने बताया की महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन ट्रेंड कर रहा है। इस कैंपेन के जरिए दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुए सेक्सुअल हरासमेंट की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। इसी को लेकर जब इशिता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा जी हां मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।
कॉलेज के समय में हुई हूं शिकार
मैं भी कॉलेज जाने के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हुई हूं। मैं ट्रेन से कॉलेज जाया करती थी और एक बार किसी ने मुझे गलत तरीके से छू लिया था। वह एक अधेड़ उम्र का आदमी था, मगर मैं चुप नहीं बैठी। बिना डरे मैंने पूरी भीड़ के सामने उसकी ऐसी-तैसी कर दी। वह बहुत शर्मिंदा हुआ।
पद्मावती फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दायर
साक्षात्कार में किया जिक्र
इशिता दत्ता ने इस घटना का जिक्र एक साक्षात्कार में किया। इशिता ने कहा एक बार किसी रेलवे ब्रिज पर एक लड़के ने मुझ पर हाथ मारा। उसका हाथ मेरे शरीर पर आते ही उसे पकड़ लिया और उसका हाथ इतनी तेजी से मरोड़ा कि वह जीवन भर याद रखेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ziC6WT
Comments
Post a Comment