पीएम करेंगे ‘मन की बात’, गुजरात में ‘चाय के साथ’ सुनेंगे बीजेपी नेता - Khabar NonStop
नई दिल्ली। आज देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ करेंगे। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 38वीं कड़ी के लिए लोगों से उनके विचार साझा करने का अनुरोध किया था। गुजरात में विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले गुजरात में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा नेता समूचे लोगों के साथ रेडियो पर चाय पीते हुए प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनेंगे।
UMANG ऐप में हैं 150 से ज्यादा सरकारी सेवाएँ, आईये जानते हैं इसके बारे में
प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि, ‘गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं यह जानकर खुश हूं। और साथ में मन की बात सुनेंगे’। गोरतलब है कि अगले महीने गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए प्रचार का कार्य जोरशोर से चल रहा है।
‘मन की बात-चाय के साथ’
इस कार्यक्रम का नाम ‘मन की बात-चाय के साथ’ रखा है। जो 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 50,128 बूथों पर होगा। पार्टी की तरफ से कहा है कि अहमदाबाद के दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र में कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। और सूरत-पश्चिम सीट के अडाजन क्षेत्र में एक बूथ पर लोगों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री चाय पिएंगे।
साइबर स्पेस कॉन्फ्रेंस: प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया ‘उमंग’ ऐप, साइबरस्पेस पर डाला प्रकाश
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, उमा भारती, स्मृति ईरानी, जुएल ओराव, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और गुजरात के कई मंत्री, विधायक तथा सांसद विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं में शामिल हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BaZw1a
Comments
Post a Comment