sss

; //]]>

अब घर बैठे करें सिम को आधार से लिंक - Khabar NonStop

simदिल्ली। अगर आपने अब तक अपने सिम को आधार से लिंक नहीं करवया है तो आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि अब घर बैठे ही सिम को आधार से लिंक करवा सकते हैं।

6 फरवरी तक नहीं लिंक करवाया सिम तो हो जाएगा डीऐक्टिवेट

UIDAI ने टेलीकॉम कंपनियों ने दी मंजूरी

UIDAI ने टेलीकॉम कंपनियों के आधार से सिम लिंक करने के तीन नए नियमों को मंजूरी दे दी है। एक दिसंबर से आप घर बैठे अपने नंबर का रि-वैरिफिकेशन करवा सकते हैं। मोबाइल कंपनियां कस्टमर्स के नंबर को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) और मोबाइल एप के जरिए नंबर रि-वैरिफिकेशन का ऑप्शन दे रही हैं।

UIDAI के सीईओ का कहना

UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडे का कहना है की टेलीकॉम कंपनियों के तीन नए प्लान को मंजूरी कर लिया गया है। उनसे कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया को 1 दिसंबर से लागू कर दें। 6 फरवरी मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख है।

ऐसे चेक करें बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक है या नहीं..

इनको मिलेगी खास मदद

टेलीकॉम विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की आसानी के लिए दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं के दरवाजे पर रि- वैरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टेलीकॉम विभाग ने ए आईरिस या फिंगरप्रिंट आधारित वैरिफिकेशन करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिए थे। नए नियमों में यह बताया गया था कि कंपनियों को रि-वैरिफिकेशन के लिए आईरिस जानकारों को तैनात करना होगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hGToJL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop