विद्या बालन नहीं समझती खुद को इस काम के लायक - Khabar NonStop
अभिनेत्री विद्या बालन ने वैसे तो फिल्म उद्योग में काफी नाम कमाए हैं लेकिन गुरुवार को आउटलुक व्यवसायिक महिला पुरष्कार समारोह के दौरान उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि आप सुनकर दंग रह जायेंगे। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने बताया कि, “मैं लेखक और निर्देशन का काम नहीं कर सकती। ”
OMG: अरशद वारसी के फैंस ने दिया इतना बड़ा तोहफा
मैं नहीं हूँ इतनी क्रिएटिव
पत्रकारों ने जब विद्या से पूछा कि अभिनय की सफलता के बाद क्या आप लेखन, निर्देशन और निर्माता का काम करना चाहेंगी? तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इतना सब कर सकती हूँ। मेरे अंदर उतना आत्मशक्ति नहीं कि लेखन जैसे काम कर सकूं क्योंकि लेखन में बहुत वक़्त लगता हैं सोच समझकर किया जाता हैं और मैं कोई भी काम बहुत तेजी से करना चाहती हूँ। ”
विद्या का कहना
प्रोडक्शन और निर्देशन की बात करते हुए उन्होंने कहा, ” यह काम तो और भी कठिन हैं इन लोगो को बहुत सारे लोगो को एक साथ मिलाकर चलना होता हैं। अपने ईगो को काम से दूर रखना होता हैं। नए नए तरीके ढूढने होते हैं। तो मुझे लगता हैं यह काम मेरे लिए नहीं हैं।
नवाजुद्दीन को नोटिस, मांगनी होगी अपने ‘झूठ’ की माफी
अभिनेत्री बनकर हूं खुश
”मैं एक अभिनेत्री बनकर बहुत खुश हूँ। एक कलाकार बनना मेरे लिए हमेशा से ही सपना रहा था और सपने को मैं बहुत अच्छे से पूरा कर रही हूँ यही मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं। मैं किसी और जगह पर अपने आप को नहीं आजमाना चाहती। ”
भंसाली के ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
40 वर्षों तक करना चाहती हैं अभिनय
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि अगले 10-15 वर्षों में आपका क्या प्लान हैं तो उन्होंने ‘कहा, ” मैं अगले 30-40 साल अभिनय के दुनिया में ही रहना चाहूंगी। मुझे एक्टिंग करना बहुत पसंद हैं, 8 वर्ष की उम्र से मैं एक्टिंग करने के सपने देखने लग गई थी। इसलिए मैं इसके अलावा कुछ और नहीं सोच सकती। मैं जो भी करती हूँ वह पूरे जोश और उत्साह के साथ, रही बात सफलता की तो वह हमारे हाथ में नहीं है। हम सिर्फ कड़ी मेहनत कर सकते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zM1fgr
Comments
Post a Comment