‘रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’, सरकार को दी चेतावनी - Khabar NonStop
गोंडा। संजय लीला भंसाली की फिल्म रानी पद्मावती को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद अब राजनैतिक रूप लेते हुए दिख रहा है। देश भर में इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है। राजस्थान से शुरू हुआ विरोध का सिलसिला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी आ पहुंचा है। राजपूत समाज इस फिल्म का जमकर विरोध कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ की है। विरोध के इसी सिलसिले में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की गोंडा इकाई की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय पर संजय लीला भंसाली कृत पद्मावती फिल्म के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
हिंदू पर गोकशी का आरोप, माहौल बिगड़ा
प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी
मीडिया से मुखातिब प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने चेतावाई देते हुए कहा यदि इतिहास को तोड़ मरोड़कर गलत तथ्य दिखाये गये व नारी शक्ति का अपमान हुआ तो संघर्ष सड़क से संसद तक होगा। यदि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए संकल्पित है तो बहन बेटियों के स्थान मान सम्मान की रक्षा के लिए उत्तरदायी होना पड़ेगा। युवा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के आह्वान पर भारी संख्या में क्षत्रिय बन्धु उपस्थित हुए। इस दौरान भारी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
शौहर अदालत में बोला “तलाक तलाक तलाक” और पत्नी सहित बच्ची को छोड़कर भाग गया
करणी सेना ने शुरू किया था विरोध
पद्मावती फिल्म को लेकर बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली को करणी सेना के कार्यकर्ताओं में से एक ने थप्पड़ मार दिया था। करणी सेना के लोगों का आरोप है कि भंसाली अपनी फिल्म में रानी पद्ममिनी (पद्मावती) के जीवन से जुड़े तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। करणी सेना के विरोध के बाद बॉलीवुड की तरफ से तमाम प्रतिक्रियाएँ सामने आयीं थी। इसके बाद से ही यह विवाद गरमाने लगा था। अब इस विवाद को राजनैतिक रूप देकर सभी दल अपनी रोटी सेंकने का प्रयास भी कर रहे हैं।
पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाए जाने पर करणी सेना ने मॉल में की तोड़-फोड़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j1nnc8
Comments
Post a Comment