sss

; //]]>

वायरल हो रहे आलू और सोना के वीडियो की सच्चाई आयी सामने, उल्टा पड़ा दांव - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अक्सर ही किसी न कसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो ही जाते हैं। इस बार उनके ट्रोल होने वजह है गुजरात में दिया हुआ उनका भाषण जिसमें उन्होंने एक ऐसी मशीन की बात कही जिसमें आलू डालने पर सोना निकलने की बात कही। राहुल गाँधी का इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, गुजरात के पाटन में राहुल गाँधी ने एक भाषण से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि, राहुल गांधी ने कहा कि, ऐसी मशीन लगाउंगा, इस साइड से आलू घुसेगा, उस साइड से सोना निकलेगा। इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा पैसे क्या करना है। अब इस वीडियो को लेकर लोग राहुल का मजाक भी बना रहे हैं। बता दें कि, ये वीडियो बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी अमित मालवीय ने पोस्ट किया है। लेकिन उनके इस वीडियो के बाद एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी की पूरी बात का जिक्र है। जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को दोहराते नजर आ रहे हैं। इसी से जुड़े एक दुसरे वीडियो में राहुल कहते नजर आ रहे हैं कि ‘कुछ महीने पहले यहां बाढ़ आई, 500 करोड़ रुपए दूंगा, एक रुपया नहीं दिया। आलू के लिए किसानों को कहा, ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो उस साइड से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा पैसे क्या करना है। मेरे शब्द नहीं हैं, नरेंद्र मोदी जी के शब्द हैं। 15 लाख रुपये हर बैंक अकाउंट में और अब बैंक अकाउंट खोलने के लिए तीन हजार रुपये दो।’

अब इस आधे वायरल वीडियो का पूरा सच जब सामने आया तो बीजेपी नेता अमित मालवीय भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर लोग अमित मालवीय को ट्रोल कर रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mxvIcG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop