फिल्म पद्मावती पर भंसाली ने दी सफाई कहा, - Khabar NonStop
फिल्म पद्मावती लगातार विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही है ऐसे में फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अब फिल्म को लेकर अपनी सफाई दी है। भंसाली ने कहा कि, मैंंने पद्मावती बहुत ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बनाई है, ‘मैं हमेशा से रानी पद्मावती की कहानी से प्रेरित रहा हूं। यह फिल्म उनकी वीरता और आत्मबलिदान को नमन करती है, लेकिन कुछ अफवाहों की वजह से फिल्म विरोध का सामना कर रही।’
फिल्म ‘पद्मावती’ की बढ़ी मुश्किलें..
भंसाली ने खिलजी और पद्मावती के बीच ड्रीम सीक्वेंस पर कहा कि, ‘मैंने इस तरह के सीन होने की बात को पहले भी नकारा है। साथ ही लिखित में भी दिया है. मैं एक बार फिर से कहना चाहता हूं कि हमारी फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं और जज्बातों को तकलीफ दे। हमने फिल्म को बनाने में राजपूत मान और मर्यादा का ध्यान रखा है।’
बता दें कि, पद्मावती की रिलीज़ डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे हीफिल्म की रिलीज के विरोध में नेताओं, राजपूत संगठनों और पूर्व राजघराने की प्रिंसेस तक आ खड़े हुए हैं। आये दिन फिल्म के पोस्टर जलाये जा रहे हैंऔर विरोध प्रदर्शंकिया जा रहा है।
पद्मावती विवाद: ‘रोज शौहर बदलने वाली स्त्रियाँ जौहर क्या जाने’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2znPSuH
Comments
Post a Comment