sss

; //]]>

राहुल गाँधी के खिलाफ कांग्रेस का ये युवा नेता लड़ेगा चुनाव! - Khabar NonStop

Shehzad Poonawalla

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की खबरें लगातार आ रहीं हैं। इस बार राहुल गाँधी का पार्टी अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। इसके लिए पार्टी के भीतर चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस में रराहुल गाँधी की खिलाफ़त के भी सुर उठने लगे है। पार्टी के ही एक युवा नेता राहुल गाँधी के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। पार्टी के ये युवा नेता टीवी चैनलों पर अक्सर पार्टी का बचाव करते दिख जाते हैं। इनका नाम है शहजाद पूनावाला।

मच्छू त्रासदी: इंदिरा ही नहीं संघ कार्यकर्ताओं ने भी मुंह पर रखी थी रुमाल

ट्वीट कर वंशवाद को बनाया निशाना

शहजाद पूनावाला महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव हैं। उन्होनें ट्वीट के माध्यम से वंशवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ही परिवार से किसी एक ही व्यक्ति कोई भी पद दिया जाना चाहिए। उन्होनें कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उहोनें कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो वह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। पूनावाला का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गाँधी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

राहुल गांधी की ताजपोशी से पहले कांग्रेस मुख्यालय का नवीनीकरण

राहुल से लेना चाहते हैं अपॉइंटमेंट

शहजाद ने कहा कि वे 2011 से ही राहुल गाँधी से अपॉइंटमेंट लेकर मिलना चाहते है। राहुल से मिलकर वे पार्टी की खामियों से उन्हें अवगत कराना चाहते हैं। शहजाद ने बताया कि वे चाहते हैं कि राहुल गाँधी भी पार्टी में सुधार करने के लिए काम करे। शहजाद पूनावाला के इस बयान से उनके ही भाई और कांग्रेस के नेता तहसीन पूनावाला ने दूरी बना ली है। तहसीन ने शहजाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उनका शहजाद से कोई लेना देना नहीं है।

गुजरात 5-10 उद्योगपतियों का नहीं, किसान और मजदूर का है: राहुल

शुक्रवार से होगा नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन शुक्रवार से होंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गाँधी 4 दिसंबर को नामंकन दाखिल करेंगे। लोगों का मानना है कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। अन्य दावेदार के लिए जरुरी है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के 10 प्रतिनिधि उनका नाम प्रस्तावित करें। ऐसे में शहजाद की दावेदारी के लिए 10 प्रतिनिधियों की मंजूरी जरुरी है।

HC: राहुल गांधी की सुरक्षा के मामले में याचिका खारिज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BnHVmI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop