भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर किया प्रचार - Khabar NonStop
अहमदाबाद। गुजरात में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के 6 दिवसीय गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता विकास के संदेश के साथ मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं। घर-घर जाकर प्रचार करने के इस तरीके के माध्यम से पार्टी ने राज्य के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत मत डालनेवाले लोगों तक पहुंचने की योजना बनायी है।
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली की मौत
10 आवासीय सोसायटियों का दौरा किया
शाह ने सोला रोड इलाके में अंबाजी मंदिर में पूजा करने के बाद इस अभियान की शुरुआत नारनपुरा निर्वाचन क्षेत्र से की जहां से वह पूर्व में विधायक रह चुके हैं। प्रचार अभियान के तहत उन्होंने करीब 10 आवासीय सोसायटियों का दौरा किया। ढोल-नगाड़ों के बीच उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ निवासियों से बातचीत की, कुछ घरों में गये, लोगों का हाल-चाल पूछा और उनसे आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने का निवेदन किया।
गुजरात HC ने सरकार से मांगा जवाब, क्या पत्नी से जबरन ओरल सेक्स करना रेप है?
घर-घर जाकर किया प्रचार
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और अन्य भाजपा नेताओं ने भी राज्य के दूसरे हिस्सों में घर-घर जाकर प्रचार करने की शुरुआत की। रूपानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राजकोट-2 के गांधीग्राम इलाके में और आनंदीबेन ने अहमदाबाद शहर में अपने निर्वाचन क्षेत्र गठलोदिया में प्रचार किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zpusLu
Comments
Post a Comment