sss

; //]]>

नौ माह पूर्व हुई रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा - Khabar NonStop

policeपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में नौ माह पूर्व हुई रिक्शा चालक की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस हत्या के मामले में दो अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया गया था। जिसमें आज पुलिस ने दो लोगो गिरफ्तार का मामले का खुलासा किया है।

पीलीभीत: घर में घुसकर बाघ ने मवेशियों को बनाया अपना निवाला

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र का है जहाँ चार जनवरी 2017 को मृतक रिक्शा चालक नन्हे लाल का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। इस मामले में थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज़ कराया गया था। पर इस मामले में कोई कार्यवाही न होने पर मृतक नन्हे लाल के पिता मूलचंद 24 जुलाई 2017 को पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी से मिले तब इस मामले की छानबीन के लिए पुनः सीओ सदर के निर्देशन में प्रभारी सर्विलांस रेहान खाँ व् प्रभारी साइवर सेल संदीप तोमर की एक संयुक्त टीम गठित की गयी।

पूरे मामले की छानबीन

जब इस मामले की छानबीन की गयी तब पता चला कि घटना के समय मृतक नन्हे लाल का मोबाइल फ़ोन गायव हुआ था। जिसके आईएमईआई के जरिये पता लगा तो जयपुर, दिल्ली व् रुड़की में जाकर मामले की जाँच की गयी। तब इस मामले में दो लोग प्रकाश में आये।

शर्मनाक: ICU में भर्ती नाबालिग से रेप की कोशिश

रिक्शे में सवारी बनकर आया था

पुलिस ने इस मामले में फारुख एसओ मुख्त्यार निवासी भोलापुर लामीखेड़ा थाना नबाबगंज जनपद बरेली और दूसरा मुहम्मद अली एसओ राशिद निवासी तेलीवाला थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों ने बताया कि रिक्शा चालक को रिक्शे में सवारी बनकर ले जाया गया। जहाँ थाना जहानाबाद क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गाँव के समीप उसका मोबाइल व् एक हजार रूपए लूट लिए। आरोपी फारुख मृतक नन्हे लाल के साथ पहले रिक्शा चला चूका था। इसलिए पहचाने जाने के चलते नन्हे लाल की गला घोटकर हत्या कर दी गयी।

कई मुक़दमे है पंजीकृत

बताया जा रहा है कि आरोपी फारुख के खिलाफ बरेली व् अन्य जनपदों में पहले से आठ अपराधिक मुक़दमे पंजीकृत है। और फारुख शातिर किस्म का अपराधी है तथा काम बदल-बदल कर छोटी मोटी लूट करता रहता था। बही मोहम्मद अली के खिलाफ जनपद हरिद्वार में दो व् नजीवाबाद में एक अपराधिक मामला पंजीकृत है।

आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए जंगल में पहुंच गए सिंचाई मंत्री

क्या बरामद किया

पकडे गए दोनों अपराधियो के पास से 1 चाकू, व् मृतक नन्हे लाल का मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है।

पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने हत्याकांड का खुलासा कर गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रूपए से पुरस्कृत किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ijYAn7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop