sss

; //]]>

‘बार्बी’ सॉन्ग के जीत पर निर्माता ने लोगों को दिया क्रेडिट, कहा… - Khabar NonStop

Tera Intezaar

 

फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ के निर्माता बिजल मेहता और मिसेज अमन मेहता ने मीडिया के साथ मुलाकात के दौरान बात करते हुए कहा, ‘मुझे  पूरा भरोसा था कि ‘बार्बी’ सॉन्ग की लड़ाई हम जीतेंगे, क्योंकि लोगों ने गाने को बहुत प्यार दिया हैं।’

Tera Intezaar

अमिताभ से रणवीर तक की ये कहानी है बेहद दिलचस्प जानें अक्षय कुमार से

फिल्म के निर्माता को कंपनी का नोटिस

दरअसल, खिलौना बनाने वाली कंपनी ‘मैटल’ ने फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ के निर्माता को नोटिस भेजा था। वह नोटिस इस आधार पर भेजा गया था, कि फिल्म के एक गाने में ‘बार्बी’ शब्द का प्रयोग सेक्सी बार्बी गर्ल के साथ हुआ है l चूँकि, बार्बी डॉल का मार्किट बच्चे हैं उसके साथ सेक्सी शब्द का प्रयोग उचित नहीं है और इस कंपनी के टारगेट कस्टमर को नेगेटिव तरीके से एफेक्ट कर सकता है। इस विवाद  पर बात करते हुए निर्माता बिजल मेहता ने कहा, ‘जब भी हम कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं तो कुछ ना कुछ बाधा जरूर आती हैं। मैंने इस समस्या को  सीखने के नज़रिये से देखा। उच्च न्यायालय ने भी हमारे पक्ष में ही फैसला किया हैं। मेरा मानना हैं  कि लोगों  का जो प्यार ‘बार्बी’ गाने को  मिला है उसी वजह से उच्च न्यायालय ने भी हमारा साथ दिया।’

वहीं, सह निर्माता मिसेज अमन मेहता ने मामले पर बात करते हुए कहा, ‘जब हम गाना लिख रहे थे तो हमें थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि हम ऐसी समस्या में फंस सकते हैं। हम लोगों ने दिन रात मेहनत करके फिल्म के आधार पर ही इस गाने को बनाया है।’ आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम लोग फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। कोर्ट की जीत से हम आधी लड़ाई जीत चुके हैं, आधी फिल्म रिलीज होने के बाद जीत जाएंगे।’

बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर है उत्साहित

बागेश्री फिल्म्स, अरबाज़ खान और सनी लियोन की फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि प्रोडक्शन हॉउस के फ्यूचर प्लान्स क्या है तो निर्माता बिजल  मेहता ने कहा, ‘हमने सही विचार और पूरी प्रक्रिया के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखा है। यह हमारे जूनून के साथ-साथ हमारा बिजनेस भी है तो जाहिर सी बात है कि हम पूरी तैयारी से आये हैं। जल्द ही हम नए स्क्रिप्ट की भी घोषणा करेंगे।’ बागेश्री फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ राजीव वालिया द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सनी लियोन और अरबाज़ खान प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आयेंगे। फिल्म 1 दिसंबर को देश भर के सिनेमा घरो में दस्तक देगी।

सनी लियोन-डेनियल वेबर ने कराया बिन कपड़ों के फोटोशूट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zAzRP6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop