पीलीभीत-मुख्यमंत्री ने गंदगी देख जताई नाराजगी… - Khabar NonStop
पीलीभीत। सीएम योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत के दौरे पर थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडी समिति पहुँच कर निरीक्षण किया उसके बाद वो एल एच शुगर फैक्ट्री के साथ साथ माधोटांडा सहकारी समिति और चूका स्पॉट का भी निरीक्षण किया। लेकिन कुछ अधिकारियों ने इस दौरान अपनी नाराजगी जताई।
पीलीभीत: सीएम का संभावित दौरा आज
मुख्यमंत्री ने जब एक धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां मौजूद एक किसान मनदीप सिंह निवासी मथना ने जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के बारे में बात की। इसके बाद किसानों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया सोलर फैंसिंग का प्रस्ताव स्वीकार हो गया है और शीघ्र ही इसे आरंभ कर दिया जाएगा।
मंडी में गंदगी विशेषकर चोक नालियों को देखकर सीएम ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने मंडी समिति के उपनिदेशक मूलचंद्र गंगवार को निर्देश दिये कि मंडी में पानी, सही टीनशेड, एलइडी स्ट्रीट लाइट तथा नालों की सफाई का प्रस्ताव बनाकर मंडी परिषद भेजें।
निरीक्षण के दौरान बरेली मंडल के आयुक्त पीवी जगनमोहन, पुलिस उपमहानिरीक्षक , जिलाधिकारी शीतल वर्मा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, उपनिदेशक बरेली मंडल मूलचंद्र गंगवार, अपर जिलाधिकारी ब्रजकिशोर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विनोद गौड, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी सचिव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
CM योगी पहुंचे पीलीभीत, 3 बजे करेंगे प्रेसवार्ता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i7VmQt
Comments
Post a Comment