sss

; //]]>

परिवार में कल होनी है शादी और घर में मचा कोहराम - Khabar NonStop

womenपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में एक ऐसी घटना हुई जिससे शादी वाले घर में कोहराम मच गया। एक ही झटके में परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गयी।

रोड शो के दौरान, विकास के नाम पर मांगा वोट

जानें पूरा मामला

दरअसल हुआ यह कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के रहने वाले अमरीश सिंह (55) के बड़े भाई स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह की बेटी की कल यानि 29 नवंबर को शादी है। जिसकी खरीदारी के लिए आज सुबह माधोटांडा से पूरनपुर अपनी पत्नी सुमन सिंह (50) के साथ बाइक से जा रहे थे। माधोटांडा से कुछ ही दुरी पर गुलावटांडा गाँव के समीप ही पहुँचे थे। अचानक सामने से आई तेज रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे पत्नी सुमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। और अमरीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको आनन्-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ हालत गंभीर होने पर हायर ट्रीटमेंट के लिए बरेली रेफर कर दिया गया।

बुलन्दशहर: BJP अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को कहा शैतान

बच्चों का बूरा हाल

बताया जा रहा है कि अमरीश सिंह के 3 बच्चे है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही परिवार में कल शादी की तैयारिया भी पूरी थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।फ़िलहाल मृतका के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwSTG4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop