sss

; //]]>

तेलंगानाः बिरयानी बनाना नहीं आता था तो पति ने घर से निकाला - Khabar NonStop

biryani1_news_1510991113_618x347

तेलंगाना। एक पति ने अपनी बीवी को बिरयानी नहीं बना पाने पर घर से निकाल दिया। अभी दोनों की शादी को एक साल भी नहीं हुआ है। पत्नी ने पति के इस बर्ताव पर पुलिस थाने में शिकायत की है, पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी है।

क्या है पूरा मामला

तेलंगाना के वारंगल जिले में एक साल पहले कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र प्रसाद ने 25 वर्षीय मनासा से शादी की थी। राजेंद्र को बिरयानी बहुत पसंद थी। लेकिन बीवी को बिरयानी बनाना नहीं आता। इसके लिए उसने अपनी बीबी मनासा को घर से बाहर निकाल दिया। अब घर में फिर से जाने के लिए उसकी बीवी बाहर ही धरना दे रही है। मनासा के बताया कि पिछले साल नवंबर में उसकी शादी हुई थी। मनासा का पति आए दिन शराब पीता था। वह रोज बिरयानी खाने की मांग भी करता था। मनसा को बिरयानी बनाना नहीं आता है। इसके चलते वह उससे रोज झगड़ा करता था। इतना ही नहीं वह दहेज भी मांगने लगा। पति ने उसे शादी के दो महीने बाद ही जनवरी में घर से बाहर निकाल दिया। घरवालों के समझाने पर जून में मनासा फिर घर लौट सकी।
राजेंद्र ने शुक्रवार को फिर से शराब पी ली और बिरयानी खाने की मांगने करने लगा। आरोप ये है कि उसने मनासा को पीटा। जिस कारण उसके शरीर पर निशान भी पड़ गए। मनासा ने इस बार पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है। अगर पति फिर भी नहीं मानेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ARWPBk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop