sss

; //]]>

बुलंदशहर: पुलिस ने किया मधुमक्खी डिब्बे चोरी की घटना का खुलासा - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-ज्ञात हो कि 21 जून 2017 की रात में थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम भमरौली से श्री सुरेशचन्द्र त्यागी पुत्र इन्द्रलाल त्यागी निवासी ग्राम दीपैरा थाना जौरा जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) के कुछ अज्ञात चोर मधुमक्खी के 220 डिब्बे, मोबाइल फांन, बैग आदि सामान(कीमत करीब-6,60,000 रु0) चोरी कर गाड़ी में भरकर ले गये थे। इस सम्बन्ध में थाना खानपुर पर मु.अ.सं.-151/2017 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

इस घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर मुनिराज जी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध शहाब रशीद खान व अपर पुलिस अधीक्षक, नगर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी स्याना श्रीमती अनविता उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी स्वाट(क्राईम ब्रांच) दिनेश प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष खानपुर हरिओम को उक्त घटना मे संलिप्त अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थें। चोरी की घटना के विषय मे कई बिन्दिओं पर गहनता से जांच की गयी तो घटना को कारित करने में शातिर अभियुक्त दिनेश पुत्र सुखदेव सहित 07 अभियुक्तो के नाम प्रकाश में आये। जिनमें से अभियुक्त 1-अमरबीर व 2-अतरवीर पुत्रगण लालसिंह, 3-संजय पुत्र धर्मवीर को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। 31 अक्टूबर.2017 को करीब 5:50 बजे प्रभारी स्वाट(क्राईम ब्रांच) व थानाध्यक्ष खानपुर मय फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अमरपुर चौराहा से मुख्य अभियुक्त दिनेश सहित 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्रात की है। अभियुक्तो की निशादेही पर ओमपाल निवासी चन्दुनंगला थाना रजपुरा जनपद सम्भल के खेत से चोरी किये गये 355 मधुमक्खी के डिब्बे व 15 खाली फ्रेम बरामद किये गये हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6cAoA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop