कांग्रेस के खिलाफ ‘पप्पू’ नहीं ‘युवराज’ शब्द का होगा इस्तेमाल - Khabar NonStop
अहमदाबाद। 2008 में आई मूवी ‘जाने तू या जाने ना’ का गाना बहुत मशहूर हुआ था । इस मूवी का ‘तिर्किट दाना तिर्किट दाना’ गाना बहुत फेमस हुा था। उस गाने की एक पंच लाइन ‘पप्पू कांट डांस साला’ सब गुनगुनाते रहते थे। इसमें पप्पू की तमाम खासीयतों का बखान किया गया था। ‘पप्पू कांट डांस साला’ पंच लाइन पूरी फिल्म में छाई रही।
वायरल हो रहे आलू और सोना के वीडियो की सच्चाई आयी सामने, उल्टा पड़ा दांव
राजनीति में भी पप्पू’ शब्द का इसतेमाल
अब तो जो किसी काम को करने में सक्षम नहीं हो पाता था उसे ‘पप्पू’ की संज्ञा दे दी जाती थी। और जिनके नाम असल में पप्पू थे उनकी तो शामत ही आ गई थी। यहां तक की राजनीति में भी इस ‘पप्पू’ शब्द ने अपनी जगह बना ली। यहां तक कि भाजपा ने गुजरात चुनाव में इसी शब्द को अपने विज्ञापनों में शामिल किया। आपको बता दें कि जिसको पप्पू की संज्ञा दी जा रही थी, उसे कभी कोई फर्क नहीं पडा। बल्कि उसकी राजनीति में सुधार और निखार आ रहा था।
चुनाव आयोग ने रोक लगाई
आखिरकार इसको चुनाव आयोग को नागवार गुजरा। और भाजपा को आयोग ने कड़े संदेश देते हुए विज्ञापनों से पप्पू शब्द हटाने का निर्देश दिया। भाजपा ने अपने विज्ञापनों से ‘पप्पू’ शब्द को हटाकर उसनी जगह पर ‘युवराज’ शब्द का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी जारी किया है उसमें ‘युवराज’ शब्द का संदर्भ दिया गया है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल से चुनाव आयोग ने भाजपा को रोक दिया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j1xu0i
Comments
Post a Comment