sss

; //]]>

एप्स के जरिए चीन कर रहा है खतरनाक साजिश - Khabar NonStop

42 apps श्रीनगर। इन दिनों चीन भारतीय सेना के खुफिया राज जानने के लिए कई तरह के स्मार्ट फोन एंड्रायड एप्स का सहारा ले रहा है। जब इस बात की भनक रक्षा मंत्रालय को हुई तुरंत ही उसने फील्ड कमांडरों, सैन्य अधिकारियों व जवानों को अपने फोन से लगभग 42 एप्स तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

जम्मू-कश्मीर के तापमान में अब सुधार

मिली जानकारी की मानें तो 

जानकारी के हिसाब से सैन्य प्रशासन ने 24 नवंबर को ही इसका निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा है कि कई एंड्रायड और आइओएस एप्स को चीन के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने तैयार किया है, फिर चीन से उनका कोई न कोई रिश्ता है। यह सभी एप्स या तो स्पाईवेयर हैं या फिर मलवेयर हैं। इन एप्स के जरिए डाटा व अन्य जानकारियां चुराई जा रही हैं, जो सेना व देश की एकता व अखंडता के लिए घातक साबित हो सकता है।

42 एप्स की सूची का उल्लेख किया

सैन्य प्रशासन ने अपने निर्देश में ऐसे 42 एप्स की सूची के उल्लेख में कहा कि सभी फार्मेशन्स को कहा जाता है कि अगर आपकी कमान में कोई अधिकारी या जवान इनका इस्तेमाल कर रहा है तो वह तुरंत इनका प्रयोग करते हुए इन्हें अपने फोन से अनइंस्टाल करे और अपने फोन को तुरंत फार्मेट करे।

हादिया: जिससे प्यार करती हूं उसके साथ रहने की आजादी चाहिए

सबको करना होगा फार्मेट

अगर कोई पहले इन एप्स का प्रयोग कर रहा है तो उसको भी  फोन फार्मेट करना होगा। इसमें एमआइ कम्यूनिटी, डीयू रिकार्डर,वुईचैट, 360 सिक्योरिटी, डीयू ब्राउजर, क्लीन मास्टर-चीता मोबाइल, फोटो वंडर, क्यूक्यू इंटरनेशनल, क्यूक्यू म्यूजिक, क्यूक्यू पैरेलल स्पेस, एपीयूएस ब्राउजर, शेयरइट, ट्रूकालर, यूसी न्यूज, यूसी ब्राउजर, ब्यूटीप्लस, न्यूजडॉग, वाईवा वीडियो, बेडू ट्रांसलेट, बेड मैप, वंडर कैमरा, इएस फाइल एक्सपलोरर, प्रफेक्ट कार्प, वायरस क्लीनरहाय सिक्योरिटी लैप, सीएम ब्राउजर,  वॉल्ट हाईड-एनक्यू मोबाइल सिक्योरिटी, यूकैम मेकअप, एमआइ स्टोर, कैच क्लीनर डीयू एप्स स्टोर, डीयू बैटरी सेवर, डीयू क्लीनर, डीयू प्राइवेसी, मेल, क्यूक्यू प्लेयर, क्यूक्यू न्यूजफीड, डब्लयूईसवाईएनसी, क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर, सेल्फी सिटी, मेल मास्टर, एमआइ वीडियो कॉल-ज्योमी, उला लांचर शामिल हैं सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जवानों व अधिकारियों के स्मार्ट फोन में कुछ एप्स विशेष को अनइंस्टाल किए जाने पर कहा कि जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AhZZSq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop