इहाना ढिल्लो ने अपने फैंस के लिये कराया हॉट फोटोशूट - Khabar NonStop
अभिनेत्री इहाना ढिल्लो जो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘हेट स्टोरी’ से करने जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिये एक हॉट फोटो शूट कराया। फोटो शूट के दौरान ढिल्लो ने खूबसूरत अंदाज़ में कई पोज़ दिए हैं।
ढिल्लो का ये अंदाज है ख़ास
अभिनेत्री काले रंग की लेदर पैंट के साथ सफ़ेद शर्ट पहनकर अदाएं बिखेर रही हैं और उसी पर उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनकर अपने खूबसूरत अंदाज़ पर चार चाँद लगा दिए। इहाना ढिल्लो के इस अंदाज़ को देखते हुए फोटोग्राफर नीरज रावत के हाथ भी नहीं थमें और उन्होंने ढिल्लो के इस अंदाज़ को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थी
इहाना ढिल्लो हाल में ही फिल्म ‘हेट स्टोरी’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर मुंबई आई हैं। फिल्म में हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।’ फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म की कहानी के बारे में आप लोगों को बहुत कुछ नहीं बता सकती पर मैं इतना ज़रूर बता सकती हूँ की, मैं फिल्म में एक कॉर्पोरेट लड़की का किरदार निभा रही हूँ। इस फिल्म की खास बात यह है कि, यह फिल्म थ्रिलर होने के साथ साथ एक सच्ची घटना पर आधारित है इसलिए मैं फिल्म का हिस्सा बनने के लिए और भी उत्साहित थी।’
कब होगी रिलीज़
‘हेट स्टोरी’ में इहाना ढिल्लो के साथ उर्वशी रौतेला, करण वाही, विवन भटेना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। विशाल पांड्या द्वारा निर्देशित फिल्म भूषण कुमार और विक्रम भट्ट द्वारा सह-निर्मित होगी। फिल्म 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hcE3Np
Comments
Post a Comment