कश्मीर: सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या, शव बरामद - Khabar NonStop
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की कायराना हरकत एक बार फिर से सामने आई है। आतंकियों ने छुट्टी पर आये सेना के जावन का अपहरण कर उसे गोली मार दी। सेना के जवान का शव पुलवामा से बरामद हुआ है। जवान को करीब से गोली मारी गई है। सैनिक इरफ़ान का शव शोपियां जिले से बरामद किया गया है।
केरन: घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने में एक जवान शहीद
छुट्टी पर आये थे घर
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैनिक का शव स्थानीय लोगों को मिला और तदनुसार लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद शरीर को बरामद किया है। एसएसपी शोपियां अम्बारकर श्रीराम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतक की पहचान इरफान के रूप में की। आतंकवादियों ने शनिवार को उनका अपहरण कर लिया था। इरफ़ान इस समय छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी तैनाती उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में थी। टेरिटोरियल आर्मी के जवान द्वारा इरफान के हत्यारों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
J&K: लश्कर के चार आतंकी ढेर, पैरा कमांडो शहीद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BnIE87
Comments
Post a Comment