ये हैं आजाद भारत के प्रथम वोटर, इस बार बनायेंगे डबल रिकॉर्ड - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चिन्नौर जिले के श्याम शरण नेगी आजाद हिंदुस्तान के पहले वोटर माने जाते हैं। श्याम शरण नेगी हिमाचल के चिन्नौर जिले के चिनी तहसील के निवासी हैं। उन्होनें स्वतंत्र भारत के सबसे पहले आम चुनाव में पहला वोट डाला था। श्याम शरण नेगी ने उसके बाद से आज तक हुए सभी चुनाओं में मतदान किया है। नेगी की उम्र लगभग 100 साल है। स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी इस समय सबसे उम्र दराज मतदाता हैं।
हिमांचल में बीजेपी ने खोले पत्ते, धूमल बने CM पद के उम्मीदवार
पहला वोट 1951 में किया था
आजाद भारत में पहला आम चुनाव लोकसभा के लिए साल 1952 में हुआ था। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसन और बर्फ़बारी के डर से पहले चुनाव करा लिए गए थे। देश में पहला आम चुनाव फ़रवरी 1952 में हुए था लेकिन बर्फ़बारी और मौसम के डर से हिमाचल में यह चुनाव 25 अक्टूबर, 1951 को हुआ था। 25 अक्टूबर, 1951 को हुए इस मतदान में सबसे पहला वोट श्याम शरण नेगी ने डाला था। आजाद भारत में होने वाला यह पहला चुनाव लोगों के लिए राष्ट्रीय पर्व जैसा था। इस चुनाव में श्याम शरण नेगी ने किन्नौर ज़िले के आल्पा गांव (उस समय के चिन्नी) में अपना और आजाद भारत में हो रहे आम चुनाव का पहला वोट डाला था।
नेहरू कहा करते थे कि हम जनसंघ को जड़-मूल से उखाड़कर फेंक देंगे: नरेंद्र मोदी
देश के सबसे पहले और सबसे उम्र दराज वोटर
हिमाचल प्रदेश के चिन्नौर जिले के आल्पा गाँव (उस समय चिन्नी) के युवा श्याम शरण नेगी के लिए 25 अक्टूबर, 1951 का दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। सुबह सबसे पहले सज धज कर वोट डालने पहुंचे थे देश के सबसे पहले वोटर श्याम शरण नेगी। श्याम शरण नेगी की उम्र 100 साल हो गयी है। इनका जन्मदिन 2 जुलाई 1917 को मनाया जाता है। 25 अक्टूबर, 1951 की सुबह श्याम शरण नेगी ने वोट डालते हुए यह कतई नहीं सोचा था कि वे भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर रहे हैं। भारत के लोकतान्त्रिक इतिहास में श्याम शरण नेगी का नाम सबसे अधिक उम्र वाले वोटर के रूप में दर्ज हो गया है।
कांग्रेस जमानती पार्टी है, गांधी परिवार भी जमानत पर बाहर हैं- मोदी
मतदान केंद्र पर होगा स्वागत, समारोहपूर्वक डालेंगे वोट
25 अक्टूबर, 1951 को सबसे पहले वोट करने वाले श्याम दादा इस बार भी विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करेंगे। उम्र 100 बरस की होने से उन्हें चलने फिरने में थोड़ी सी दिक्कत होती है। इसके लिए चुनाव आयोग ने बाकायदा इंतजामात किये हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में श्याम शरण नेगी समारोहपूर्वक वोट डालेंगे जायेंगे। चुनाव आयोग ने इनके लिए एक खास तरह के वाहन का इंतजाम किया है। इसी वाहन से श्याम दादा पोलिंग बूथ तक अपना मतदान करने जायेंगे। वोटिंग वाले दिन उनके घर से मतदान स्थल तक कालीन बिछायी जाएगी। जिला मतदान अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। लोकतंत्र के इस उत्सव में सबसे पहले वोटर का वोट बड़ी धूमधाम से डाला जायेगा।
चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में दरार, वीरभद्र सिंह का बागी बयान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A5neve
Comments
Post a Comment