sss

; //]]>

शुगर मिल में किसानों ने किया हंगामा,पुलिस बल तैनात - Khabar NonStop

sugar millपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में शुगर मिल में दीवार बनाने से गुस्साए किसानों ने बजाज चीनी मिल पर हमला बोल दिया। किसानों ने शुगर मिल की दीवार तोड़ते हुए जमकर पथराव भी किया। साथ ही सूचना पर पहुंचे मिल के अफसरों और कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। सुचना पर सीओ बीसलपुर तीन थानों की पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अब यूपी के नोटिस बोर्ड भी रंगेंगे भगवा रंग में

क्या है मामला

मामल बरखेड़ा स्थित बजाज शुगर फैक्ट्री के चीनी यार्ड में एक दीवार का है। दरअसल इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश था। किसानों का कहना है कि यार्ड में दीवार खड़ी हो जाने के कारण सड़क पर गन्ना लदे वाहन खड़ा करना पड़ता है। सड़क पर वाहन खड़े होने के बाद जाम लगता है। और पुलिस उन पर कार्रवाई करती है। इसको लेकर मिल प्रशासन से कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार सुबह इससे आक्रोशित किसानों ने मिल पर हमला बोल दिया। किसानों ने दीवार गिराना शुरू कर दी और विरोध पर पथराव भी किया।

बुलंदशहर-भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज

मौके पर पहुँचे मिल अफसर और पुलिस अधिकारी

हंगामे की सूचना पर जब मिल अफसरों और कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। सूचना पुलिस को मिली तो एसडीएम बीसलपुर, सीओ बीसलपुर, सीओ सदर, पांच थानों की पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। सीओ बीसलपुर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zywMld

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop