sss

; //]]>

गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, पार्टी के ‘विकास’ को मिला टिकट - Khabar NonStop

 Hitesh Kanodia

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को गुजरात चुनावों के दूसरे चरण के लिए 13 नामों की पांचवीं उम्मीदवार की सूची जारी की। बीजेपी ने अब तक 182 में 148 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को नामित उम्मीदवारों में गुजराती अभिनेता हितेश कानोदिया और भाजपा सांसद प्रभातसिंह चौहान की बहू सुमन प्रवीणसिंह चौहान शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा देने वाले अमित चौधरी को गांधीसागर की मनसा से सीट के लिए टिकट दिया गया है।

क्रिस्टोफर वुड ने गुजरात में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी की

बीजेपी के ‘विकास’ को मिला टिकट

बीजेपी की 13 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान “मैं हूँ विकास, मैं हूँ गुजरात” में लोकप्रिय अभिनेता हितेश कनोडिया का भी नाम शामिल है। बीजेपी ने हितेश को साबरकांठा जिले की इडर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी हितेश कनोडिया बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2012 में बीजेपी के टिकट पर खेड़ा जिले की काडी सीट से हितेश ने चुनाव लड़ा था। चुनाव में हितेश को कांग्रेसी प्रतिद्वंदी से शिकस्त खानी पड़ी थी। हितेश पूर्व बीजेपी विधायक और गुजराती एक्टर नरेश कनोडिया के बेटे हैं।

गुजरात चुनाव: PASS नेताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया हंगामा

18 दिसंबर को आयेंगे नतीजे

गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान 9 और 14 दिसंबर को होगा और वोट 18 दिसंबर को गिना जाएगा। सौराष्ट और दक्षिण गुजरात क्षेत्र की आठ सीटों पर मतदान पहले चरण में होने जा रहा है, जबकि मध्य और उत्तरी क्षेत्र की शेष 93 सीटों के लिए दूसरे चरण में चुनाव होंगे।

गुजरात: दलित केंद्र जाकर तिरंगा स्वीकारेंगे राहुल, छुआ-छूत से मुक्त कराने का देंगे वचन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6t4jo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop